क्या था मेरा गुनाह जो सजा मिली मुझको,
रात और दिन ये सवाल मुझको सताएगा ।
जानता हूँ कि वो भुला नहीं पायेगा मुझको,
बार बार लिखेगा मेरा नाम और फिर मिटाएगा ।
जिक्र मेरा कभी करे, ना करे अपनी बातों में,
रात और दिन ये सवाल मुझको सताएगा ।
जानता हूँ कि वो भुला नहीं पायेगा मुझको,
बार बार लिखेगा मेरा नाम और फिर मिटाएगा ।
जिक्र मेरा कभी करे, ना करे अपनी बातों में,
पर मेरा ख्याल तो उसे भी बार बार आएगा ।
क्या सच में अब मुझसे दूर चला जायेगा वो,
दिल तो कहता है कि लौट के फिर से आएगा ।
इसी उम्मीद पर अब तलक जिन्दा हूँ मैं, वरना
साथ गुजरा था जो वक़्त बहुत तड्पाएगा ।जिस तरह टूट कर चाहा था उसने मुझको,
कौन भला अब उस शिद्दत से मुझे चाहेगा ।
कल को जब रुखसत हो जाऊंगा इस जहाँ से,
कौन बैठा है यहाँ जो मेरे लिए अश्क बहायेगा ।
इन ग़मों को कब तक अपने सीने में पालेगा,
जो तू हँसेगा तो जमाना भी मुस्कराएगा ।
अंधेरों से लड़ना तो अपना शगल रहा है 'चिराग',
दुनिया को रोशन करने खुद ही को जलाएगा ।
------------------विशाल
No comments:
Post a Comment