ख़्वाबों में सही उससे मुलाकात होती तो होगी,नज़रों से ही सही कभी बात होती तो होगी |
ये माना कि उससे तेरा मिलना मुश्किल है,
पर हर कदम पर वो साथ होती तो होगी |
नसीब में तेरे तपती लू के थपेड़े ही सही,
कभी तारों भरी चांदनी रात होती तो होगी |
जिन्दगी अगर है एक बाजी शतरंज की,
मुसलसल इसमें शह और मात होती तो होगी |
दिल भलें ही खाली हो गया हो उसका,
पर आँखों से बरसात होती तो होगी |
कोई चले ना चले साथ तेरे इस जहां में,
हर कदम संग ये कायनात होती तो होगी |
----------------विशाल
No comments:
Post a Comment